मरवाही उपचुनाव – जीत की तरफ कांग्रेस शैलेंद्र पाण्डेय ने कहा हम आगे

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। 9वें राउंड की मतगणना समाप्त होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू। कार्यकर्ता आतिशबाजी कर मना रहे खुशियां।


नौवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वे 19987 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डाॅ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 37106 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17119 वोट मिले हैं।


पेंड्रा रोड के गुरुकुल परिसर में 286 मतदान केंद्रों के लिए 21 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना के लिए 4 रूम बनाए गए है। मतगणना केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।


मरवाही क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 91 हजार है। जिसमे कुल वोटिंग प्रतिशत 77.89 है।


https://twitter.com/shailesh30cvru/status/1326055032937066496?s=20